script40 हजार से नीचे उतरा सोना, चांदी की कीमत में 450 रुपए की गिरावट | Gold prices below 40 thousand, silver prices fall by Rs 450 | Patrika News

40 हजार से नीचे उतरा सोना, चांदी की कीमत में 450 रुपए की गिरावट

Published: Aug 30, 2019 05:38:04 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

सोने के दाम में देखने को मिली 500 रुपए की गिरावट
कटौती के बाद चांदी 48,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर

gold silver pric

Gold silver price

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 500 रुपए टूटकर 39,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 450 रुपए की गिरावट में 48,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इससे पहले गुरुवार को पहली बार सोना 40 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के पार और चांदी 49 हजार रुपए के प्रति किलोग्राम के पार पहुंची थी। साथ ही चांदी के सिक्कों की कीमत भी कल पहली बार एक हजार रुपए या एक लाख रुपए प्रति सैकड़ा के पार पहुंच गए थे। स्थानीय बाजार पर विदेशी सर्राफा बाजारों का भी असर पड़ा जहां गुरुवार के सोने में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही और नरमी का क्रम आज भी जारी रहा।

यह भी पढ़ेंः- पाकिस्तान का साथ देना चीन को पड़ेगा भारी, भारत खोलने जा रहा है बड़ा मोर्चा

विदेशों में सोने और चांदी के दाम
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर एक डॉलर लुढ़ककर 1,526.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,535.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध में सुलह की कोशिशें तेज होने से डॉलर मजबूत हुआ है और पीली धातु दबाव में आई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी की तेजी आज भी जारी रही। चांदी हाजिर 0.23 डॉलर चढ़कर 18.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः- अपनी पत्नी और बच्चे से ज्यादा गरीब हैं बीजेपी में शामिल होने वाले नारायण राने

स्थानीय बाजार में सोने के दाम में 500 रुपए की गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 500 रुपए लुढ़ककर 39,720 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 30,100 रुपए पर आ गयी। सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखी गई। चांदी हाजिर 450 रुपए कमजोर होकर 48,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 640 रुपए लुढ़ककर 46,590 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए टूटकर क्रमश: 1,000 रुपए और 1,010 रुपए पर आ गए।

यह भी पढ़ेंः- अगस्त माह में शेयर बाजार के आखिरी दिन का सुखद अंत, सेंसेक्स ने लगार्इ 264 अंकों की छलांग

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,720 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,550 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,600 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,590 रुपए
सिक्का लिवाली : 1,000 रुपए
सिक्का बिकवाली : 1,010 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,100 रुपए

ट्रेंडिंग वीडियो