script

रुपए में तेजी और कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से सोना हुआ 170 रुपए सस्ता

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2019 06:26:19 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

चांदी की कीमत में भी 120 गिरावट, 47,580 प्रति किलो हुए दाम
चार दिनों में 805 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गए सोने के दाम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेजी की वजह से आज सोने के दाम और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 170 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 120 कटौती देखने को मिली है। आपको बता दें कि गुरुवार को सोने के दाम में 269 रुपए प्रति दस ग्राम की कटौती देखने को मिली थी। आज के दिन को मिलाकर चार दिनों में सोने के दाम में 805 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना खरीदने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपको सोना और चांदी किस भाव में मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः- डूबती इकोनॉमी पर पीएम मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक, सेंसेक्स 1921 अंकों की बढ़त के साथ बंद

सोने और चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट
शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमत में 170 रुपए की गिरावट हुई है। जिसके बाद सोने के दाम 38,390 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी की कीमत में 120 रुपए की गिरावट देखी गई है। वहीं रुपए में भी आज डॉलर के मुकाबले तेजी देखी गई है। जानकरों की मानें तो रुपए में 40 पैसे की तेजी के बाद सोने के दाम में कटौती आई है। वहीं कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से सोने के दाम में दबाव पड़ा है। आपको बता दें कि गुरुवार को सोना 38,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि चांदी की कीमत 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ेंः- पीएम मोदी के सरप्राइज से बाजार निवेशकों को एक झटके में करीब 6 लाख करोड़ रुपए का फायदा

वैश्विक मार्केट में सोने के दाम में तेजी
वहीं इसके विपरीत वैश्विक बाजार में सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। अमरीका के न्यूयॉर्क बाजार में आज सोना 1,503 औंस पर बिका है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत भी बढ़त के बाद 17.87 प्रति औस पर बिकी है। वास्तव में अमरीका और चीन के बीच एक बार फिर ट्रेड टेंशन बढ़ गई है। वहीं दूसरी और कच्चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ईरान और साउदी अरब के बीच टेंशन होने के कारण सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो