scriptसोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए अपने शहर के दाम | Gold prices slashed in Wednesday session | Patrika News

सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए अपने शहर के दाम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2019 06:29:06 pm

Submitted by:

manish ranjan

सोने के कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार के कारोबारी सत्र में में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

Gold Price

सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सोने के कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार के कारोबारी सत्र में में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना 30 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता होकर 34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के चलते देखने को मिली है जबकि वैश्विक स्तर पर सोना मजबूत हुआ है। आपको बता दें कि सोने में गिरावट का सिलसिला बीते तीन दिनों से जारी है। सोमवार को 55 रुपए की गिरावट, उसके बाद मंगलवार को 145 रुपए की गिरावट हुई और आज फिर 30 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस लिहाज से तीन दिन में सोने के दाम में 230 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी में भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 200 रुपये टूटकर 40,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। चांदी की कीमतों में इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान के चलते देखने को मिली है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की वजह स्थानीय ज्वैलर्स के साथ-साथ रिटेलर्स की ओर से सुस्त मांग रही है। हालांकि मजबूत वैश्विक संकेतों ने सोने की गिरावट को थामने का काम किया है।
ग्लोबल स्तर भी गिरावट

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1,313.10 डॉलर प्रति औंस रहा है क्योंकि डॉलर कई सप्ताह के उच्चतम स्तर के बाद गिरावट दिखा रहा है, जिस वजह से कीमती धातु की मांग बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर चांदी 0.19 फीसदी के उछाल के साथ 15.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो