scriptएक ही झटके में इतने सस्ते हो गए सोने-चांदी के दाम, खूब करिए खरीदारी | Gold Silver Update 03 September 2018: Price down in bullian market | Patrika News

एक ही झटके में इतने सस्ते हो गए सोने-चांदी के दाम, खूब करिए खरीदारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2018 06:30:02 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

सोना-चांदी समाचार: 03 सितंबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी के बाद भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

Gold and silver price

एक ही झटके में इतने सस्ते हो गए सोने-चांदी के दाम, खूब करिए खरीदारी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक बढ़ने के बावजूद त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा कारोबारियों की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 100 रुपए लुढ़ककर 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने और औद्योगिक ग्राहकी कम आने से चांदी 650 रुपए की तेज गिरावट के साथ 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विश्लेषकों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय बाजार में खुदरा जेवराती मांग ठीक-ठाक है, लेकिन सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद कम कर दी है। सोने के भाव पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने का असर भी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.90डॉलर चढ़कर 1,203.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर के सुधार के साथ 1,209.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर में 0.01 डॉलर की गिरावट रही और यह 14.50 डॉलर प्रति औंस रही।
सोना हाजिर में 100 रुपए की गिरावट

स्थानीय बाजार में कमजोर मांग से सोना हाजिर 100 रुपए की गिरावट 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर टिकी रही। सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी हाजिर 650 रुपए टूटकर 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा में 425 रुपए की तेज गिरावट देखी गई और यह 36,695 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की गिरावट से सिक्कों की खनक भी कमजोर पड़ गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए लुढ़ककर क्रमश: 72,000 रुपए और 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर आ गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,250

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,100

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,700
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,695

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो