scriptGST: जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का भारत बंद का उत्तर भारत में असर | GST threatens businessman, India closes | Patrika News

GST: जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का भारत बंद का उत्तर भारत में असर

Published: Jun 30, 2017 02:17:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

भारत बंद में देश के सभी छोटे-बड़े व्यापारी शामिल हो रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी में कई विसंगतियां और पेचीदगियां हैं। इससे व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो जाएंगी। कई चीजों पर अधिक टैक्स से महंगाई बढ़ जाएगी, इससे आम लोगों की कमर टूटेगी।

GST

GST

नई दिल्ली। जीएसटी लागू होने के विरोध में देश के व्यापारियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखाई दे रहा है। कपड़ा व्यापारी सबसे ज्यादा आहत हैं। नए टैक्स प्रावधानों की वजह से व्यापारियों में उहा-पोह की स्थिति बनी हुई है। इसके विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को भारत बंद का एेलान किया था, जिसका देश के कई हिस्सों में व्यापक असर दिखाई दिया।
gst भारत बंद के लिए चित्र परिणाम
भाजपा शासित राज्यों में भी असर
मोदी सरकार के जीएसटी के प्रस्तावित प्रारूप के खिलाफ देश के सभी शहरों में सराफा, बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट जैसे बड़े बाजार बंद दिखाई दे रहे हैं। बंद की वजह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे भाजपा शासित राज्यों में भी दुकानें ना के बराबर खुली हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की वजह से उनका काफी नुकसान होगा। राजस्थान में भी विरोध देखने को मिला। राजस्थान के कई जिलों में जीएसटी के विरोध में दुकानें बंद रख व्यापारियों ने अपना विरोध जताया।
gst भारत बंद के लिए चित्र परिणाम
छोटे-बड़े सभी व्यापारी शामिल
भारत बंद में देश के सभी छोटे-बड़े व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी में कई विसंगतियां और पेचीदगियां हैं। इससे व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो जाएंगी। कई चीजों पर अधिक टैक्स से महंगाई बढ़ जाएगी, इससे आम लोगों की कमर टूटेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो