script

विदेशी मुद्रा भंडार 12 करोड़ डॉलर घटकर 400 अरब डॉलर से नीचे पहुंचा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 16, 2018 06:36:47 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

Forex Reserve

विदेशी मुद्रा भंडार में सात साल बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ नवंबर को समाप्त सप्ताह में 12.12 करोड़ डॉलर घटकर 393.01 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले दो नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह लगातार पांचवीं साप्ताहिक गिरावट से उबरता हुआ 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 393.13 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नौ नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 10.32 करोड़ डॉलर घटकर 368.03 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 20.89 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.16 करोड़ डॉलर घटकर 2.62 अरब डॉलर रह गई। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार 64 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.46 अरब डॉलर हो गया।
सेंसेक्स 196, निफ्टी 65 अंक चढ़ा

अधिकतर एशियाई बाजारों में रही तेजी के बीच दूरसंचार और ऊर्जा समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 196.62 अंक की बढ़त के साथ 35,457.16 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 65.50 अंक की तेजी में 10,682.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां तेजी में और शेष गिरावट में रहीं। सेंसेक्स में सबसे अधिक 9.81 फीसदी की बढ़त भारती एयरटेल के शेयरों के भाव में रही। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियां तेजी में और 19 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तरह मंझोली कंपनियों में भी लिवाली रही, लेकिन छोटी कंपनियों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 0.04 फीसदी यानी 5.33 अंक की बढ़त के साथ 14,997.81 अंक पर और स्मॉलकैप 0.43 फीसदी यानी 62.16 अंक की गिरावट में 14,485.88 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,784 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,506 में गिरावट और 1,130 में तेजी रही जबकि 148 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो