scriptदीपावली से पहले फीका रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 41 अंकों की उछाल आैर निफ्टी सपाट बंद | market closed slight margin, 41 point jump in Sensex, nifty flat close | Patrika News

दीपावली से पहले फीका रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 41 अंकों की उछाल आैर निफ्टी सपाट बंद

Published: Nov 06, 2018 04:01:55 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हो गया। जहां सेंसेक्स में मात्र 41 अंकों की उछाल देखने को मिली। वहीं निफ्टी 6 अंकों की बढ़त के सरथ सपाट स्तर पर बंद हुआ।

Sensex

दीपावली से पहले फीका रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 41 अंकों की उछाल आैर निफ्टी सपाट बंद

नर्इ दिल्ली। आज शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हो गया। जहां सेंसेक्स में मात्र 41 अंकों की उछाल देखने को मिली। वहीं निफ्टी 6 अंकों की बढ़त के सरथ सपाट स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह सेंसेक्स आैर निफ्टी अच्छी अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिखार्इ दे रहा था। निवेशकों को उम्मीद थी कि बाजार अपने हार्इ अंकों की उछाल के साथ बंद होगा। लेकिन एेसा नहीं हो सका। बीएसर्इ के स्माॅलकैप आैर मिडकैप में भारी बिकवाली देखने को मिली। अाइए आपको भी बताते हैं कि सेंसेक्स आैर निफ्टी की चाल किस तरह की रही।

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
आज सेंसेक्स आैर निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 0.12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जिससे सेंसेक्स 34991.91 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 0.06 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जिससे निफ्टी 10530.00 अंकों पर बंद हुआ। अब निवेशकों को दीपावली के दिन खुलने वाले मुहूर्त ट्रेडिंग से उम्मीदें हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुहूर्त ट्रेडिंग से निवेशकों को काफी फायदा होगा।

बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर मिडकैप में भारी बिकवाली
पहले बात बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर मिडकैप की करें तो दोनों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। पहले बात स्माॅलकैप की तो 1.89 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। लेकिल मिडकैप में भारी बिकवाली देखने को मिली है। मिडकैप में 85.98 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आर्इटी सेक्टर आैर टेक दोनों हरे निशान पर बंद हुए हैं। आर्इटी में 140.64 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 74.02 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आैर बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली है। जहां बैंक एक्सचेंज 165.85 आैर बैंक निफ्टी 144.50 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कंज्यूमर ड्यूरेबल 326.14 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो