scriptभारत में सबसे ज्यादा बिकती है मारुति सुजुकी की ये पांच कारें | Patrika News
बाजार

भारत में सबसे ज्यादा बिकती है मारुति सुजुकी की ये पांच कारें

6 Photos
6 years ago
1/6

नई दिल्ली। भारत का वाहन उद्योग दुनिया में सबसे बड़ा है, जिसकी जीडीपी में 7.1 फीसदी हिस्सेदारी है। बढ़ते मध्यम वर्ग और युवाओं की बढ़ती आबादी के कारण यह उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और पिछले साल देश में लगभग 2.5 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई, जिसमें 30,46,727 यात्री वाहनों बिक्री हुई है। इसके अलावा भारत वाहनों का प्रमुख निर्यातक है, जिसमें अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद है। तो आइए देखते हैं कि पिछले साल (2017) देश में कौन से कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

2/6

1. देश में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की गाडियां बिकती हैं। साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। पिछले साल कुल 2,57,732 ऑल्टो कारों की बिक्री हुई, जो कि औसतन 21,478 वाहन प्रति माह और 716 कारें रोजाना है। हालांकि जून में सबसे कम 14,856 ऑल्टो कारों की बिक्री हुई है। इसकी बिक्री में पिछले साल साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

3/6

2. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में दूसरे नंबर पर पिछले साल मारुति सुजुकी की ही स्विफ्ट डिजायर कार रही, जिसकी कुल 2,25,043 इकाइयों की बिक्री हुई। कंपनी ने मई में डिजायर का नया संस्करण लांच किया था, जिसे ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया और लांच होने के पहले दो महीनों में ही क्रमश: 30,934 और 34,305 स्विफ्ट डिजायर कारों की बिक्री हुई। पिछले साल औसतन 18754 स्विफ्ट डिजायर की हर महीने बिक्री हुई।

4/6

3. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में तीसरे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की कार बलेनो रही। साल 2017 में कुल 1,77,209 बलेनो कार की बिक्री हुई। साल 2016 में कुल 97,580 बलेनो कार की बिक्री हुई और एक साल बाद इसमें 81 फीसदी की विशाल वृद्धि दर देखी गई। एक साल पहले की तुलना 2017 में बलेनो की बिक्री लगभग दोगुनी बढ़ गई। पिछले साल औसतन हर महीने 14,767 बलेनो कार की बिक्री हुई।

5/6

4. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी की स्विफ्ट रही। साल 2017 में कुल 1,67,371 स्विफ्ट कारों की बिक्री हुई, जोकि औसतन 13,948 कारों की हर महीने बिक्री रही। इस कार की इतनी मांग है कि बाजार में नया मॉडल लांच होने के बावजूद दिसंबर तक पुराने मॉडल का उत्पादन होता रहा।

6/6

5. सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में पांचवे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की ही वैगन आर रही। 2017 में कुल 1,66,814 वैगन आर कारों की बिक्री हुई। यह कार कई साल से मध्य वर्ग की पसंदीदा कार है और दिल्ली, मुबंई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों की सड़कों पर शायद सबसे ज्यादा वैगनआर कारें ही दिखती हैं। मारुति सुजुकी ने साल 2017 में औसतन हर महीने 14,000 वैगन आर की बिक्री की। कंपनी मार्च (2018) में वैगन आर का नया संस्करण लांच करने जा रही है जो सुजुकी के नए हार्टेक प्लेटफार्म पर आधारित है। इस प्लेटफार्म पर बनने वाली कारों का वजन कम होता है तथा मजबूती और ईंधन दक्षता अधिक होती है। चर्चा है कि साल 2018 में मारुति सुजुकी इस कार को डीजल इंजन के साथ भी बाजार में उतारेगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.