scriptचीनी मिलों को सरकार ने दी राहत, आम आदमी के लिए 2 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम | MSP for sugar mills rise by 2 rs per kg | Patrika News

चीनी मिलों को सरकार ने दी राहत, आम आदमी के लिए 2 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 15, 2019 07:10:45 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

नकदी के संकट से जूझ रही चीनी मिलों को एक बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्र सरकार ने चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य में दो रुपए की वृद्धि कर दी है।

Sugar

चीनी मिलों को सरकार ने दी राहत, अाम अादमी के लिए 2 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम

नई दिल्ली। मिलों के लिए चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को देशभर में चीनी के हाजिर भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई। नकदी के संकट से जूझ रही चीनी मिलों को एक बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्र सरकार ने चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य में दो रुपए की वृद्धि कर दी है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी अपने एक आदेश में कहा कि कोई भी चीनी उत्पादक अगला आदेश जारी होने तक 31 रुपये प्रति किलोग्राम से कम कीमत पर सफेद चीनी या परिष्कृत चीनी नहीं बेचेगा।


160 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़े दाम

मुंबई के वाशी मार्केट में चीनी के दाम में 160-200 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हो गया। वाशी में चीनी का थोक भाव 3,220-3420 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। कोलकाता में चीनी का भाव 3,520-3,600 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में चीनी के एक्स-मिल रेट में करीब 100-125 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों का एक्स-मिल रेट 3,190-3,355 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।


मूल्य बढ़ाने की हो रही थी मांग

चीनी उद्योग संगठनों की ओर से काफी समय से चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने पिछले साल चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 29 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया था। चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य एक्स मिल रेट होता है जिस पर मिलें चीनी बेचती हैं या कारखाने से जिस कीमत पर चीनी बाहर निकलती है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business news in hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो