26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां 13 रुपए सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, तस्करी करने में जुटे लोग

सरकार हर दिन पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही हैं। आज तो पेट्रोल आैर डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Sep 2018, 1:05 PM IST

petrol

यहां 13 रुपए सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, तस्करी करने में जुटे लोग

नई दिल्ली। सरकार हर दिन पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही हैं। आज तो पेट्रोल आैर डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जहां देश के कई महानगरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार है। तो वहीं मुंबर्इ जैसे महानगर में तो पेट्रोल के दाम 90 रुपए प्रति लीटर पार कर गए हैं। लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में लोग सिर्फ 69 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल खरीद रहे है। इतना ही नहीं लोग तो बड़े-बड़े गैलन में भी भर-भर कर पेट्रोल ले जा रहे हैं।

यहां पर सस्ता मिल रहा पेट्रोल
नेपाल से साटे बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में लोग सिर्फ 69 रुपये प्रति लीटर में अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा रहे हैं। लोग पेट्रोल के दामों से इस कद्र परेशान है की इतना सस्ता पेट्रोल मिलने पर बोतलों और कैन में भी पेट्रोल भरकर घर ले जा रहे है। दरअसल ये इलाके नेपाल से सटे हुए हैं। बिहार व उत्तर प्रदेश के कई इलाके पड़ोसी देश नेपाल से बिल्कुल सटे हुए हैं, जहां पैदल भी जाया जा सकता है। यही वजह है कि इन इलाकों के लोगों ने भारत के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेना छोड़ दिया है और नेपाल का रुख कर लिया है। नेपाल जाने के लिए किसी पासपोर्ट-वीजा की जरूरत नहीं होती है। बिहार व यूपी से सटे नेपाल के बॉर्डर पर कोई सख्ती नहीं होने से वे आसानी से पेट्रोल ले आते हैं।

इसलिए सस्ता मिल रहा पेट्रोल
खबरों के मुताबिक बिहार के रक्सौल से सटे ग्रामीण नाकाओं से डीजल व पेट्रोल की तस्करी हो रही है। यही वजह है कि इन दिनों नेपाल से पेट्रोल की मांग बढ़ गई है। सबसे दिलचस्प बात है कि नेपाल को भारत ही पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई करता है। सूत्रों के मुताबिक सीमाई क्षेत्र के सहदेवा, महदेवा, अहिरवा टोला, पंटोका, सिसवा, मटिअरवा, महुआवा, कौरेया आदि ग्रामीण नाकों से धड़ल्ले से डीजल व पेट्रोल की तस्करी हो रही है। इतना ही नहीं 13 रुपए पेट्रोल सस्ता मिलने के कारण कुछ बाइक व गाड़ी चालक नेपाल में जाकर टंकी फुल कराने के बाद उसे भारत के इलाकों में लाकर बेच रहे है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग