script

सिर्फ 15 फीसदी लोग जानते हैं की क्रेडिट स्कोर क्या होता है

Published: Oct 17, 2016 11:01:00 pm

यह सर्वे आठ महानगरों में किया गया था, सर्वे में 1500 लोगों से सवाल पूछे गए थे

Credit Score

Credit Score

मुंबई। क्रेडिट स्कोर क्या होता है इसकी जानकारी देश के अधिकतर लोगों को मालूम ही नहीं है। लोन लेते वक्त यह सबसे अहम माना जाता है। देश के महानगरों में किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है

कि महज 15 प्रतिशत लोगों को ही पता है कि क्रेडिट स्कोर किया होता है। वहीं, 50 प्रतिशत लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि देश में क्रेडिट ब्यूरो भी काम कर रहा है। क्रेडिट ब्यूरो को देश में काम करते हुए दस साल से ज्यादा का समय हो गया है।

यह सर्वे आठ महानगरों में किया गया था। सर्वे में 1500 लोगों से सवाल पूछे गए थे। नतीजों के अनुसार, अधिकतर लोगों को के्रडिट ब्यूरो और क्रेडिट स्कोर के बारे में नहीं जानते हैं। यह तब है जब बैंकों ने कर्ज देने के लिए क्रेडिट स्कोर अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, 70 प्रतिशत लोग इस बात को जानते हैं कि अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर से उन्हें कर्ज आसानी से मिल सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो