scriptलाल निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स में 166 आैर निफ्टी में 59 अंकों की गिरावट | Open market with declines, 166 points fall in Sensex | Patrika News

लाल निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स में 166 आैर निफ्टी में 59 अंकों की गिरावट

Published: Oct 26, 2018 09:34:44 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स आैर निफ्टी बड़ी गिरावट की आेर बढ़ रहे हैं।

Sensex

लाल निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स में 166 आैर निफ्टी में 59 अंकों की गिरावट

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार पर गुरुवार की तरह दबाव दिखार्इ दे रहा है। जहां सेंसेक्स में 0.49 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 0.58 फीसदी की गिरावट पर खुला है। गुरुवार को शेयर बाजार को काफी गहरा झटका लगा था। सुबह से बाजार बंद होने के काफी दिखार्इ दिया। जिसकी वजह से कल 300 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स बंद हुआ था। वहीं बीएसर्इ स्माॅलकैप सपाट स्तर पर है। वहीं मिडकैप में खरीदारी दिखार्इ दे रही है।

लाल निशान पर बाजार
मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 165.98 अंकों की गिरावट के साथ 33524.11 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं बात नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी मौजूदा समय में 58.65 अंकों की गिरावट के साथ 10066.25 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

स्माॅलकैप आैर मिडकैप सपाट
अगर बात बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर मिडकैप सपाट स्तर पर कारोबार करते हुए दिखार्इ दे रहे हैं। मौजूदा समय में स्माॅलकैप 8.81 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप 27.83 अंकों पर है। वहीं बात सेक्टोरियल सेक्टर की बात करें तो एफएमसीजी आैर हेल्थकेयर सेक्टर खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल आैर आॅयल कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो