ये है आज का भाव मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद देश के चार महानगरों में इनकी कीमत बढ़ गई हैं। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 06 पैसे बढ़कर 76.31 रुपए प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल 07 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 67.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 79.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 07 पैसे बढ़कर 70.58 रुपए प्रति लीटर हो गया। यदि बात करें मुंबई की तो यहां पेट्रोल की कीमतों में 06 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 83.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतें भी यहां 07 पैसे बढ़कर 72.00 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 79.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 07 पैसे बढ़कर 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
सोमवार को भी हुई थी बढ़ोत्तरी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार 30 जुलाई 2018 को भी बढ़ोत्तरी हुई थी। सोमवार को पूरे देश में पेट्रोल की कीमतों में 09 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.75 रुपए प्रति लीटर हो गया था। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे तेल का आयात महंगा पड़ रहा है। इस कारण तेल कंपनियां महंगा तेल बेचने के लिए मजबूर हैं।
पेट्रोल की नई कीमत (कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं)
डीजल की नई कीमत (कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं)
शहर | बढ़ोत्तरी | नई कीमत |
दिल्ली | 06 पैसे | 76.31 |
कोलकाता | 06 पैसे | 79.20 |
मुंबई | 06 पैसे | 83.76 |
चेन्नई | 06 पैसे | 79.26 |