scriptपेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम | petrol diesel price hike know rate in your city | Patrika News

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 17, 2019 09:35:48 am

Submitted by:

Dimple Alawadhi

क्रूड ऑयल के दाम साल के पीक पर रहने से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।

petrol diesel

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल के दाम साल के पीक पर रहने से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इफाजा देखने को मिल सकता है। इसका कारण है कि ओपेक देश क्रूड ऑयल के प्रोडक्शन में और भी कटौती कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आज के इस इजाफे के बाद आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं-

 

शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नई दिल्ली70.7665.98
कोलकाता72.8667.76
मुंबई76.3969.09
चेन्नई73.4569.70

 

पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा


आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। कल पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। आज नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.76, 72.86, 76.39 और 73.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम में भी 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

 

डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी


आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 65.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 12 पैसे, 12 पैसे और 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.76, 69.09 और 69.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो