scriptलगातार 10वें दिन बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतो में भी हुई बढ़ोतरी, ये हैं आज की नर्इ दरें | petrol diesel price rose today know how much it is in your state | Patrika News
बाजार

लगातार 10वें दिन बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतो में भी हुई बढ़ोतरी, ये हैं आज की नर्इ दरें

आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली। देश के मुख्य महानगरों में आज पेट्रोल के दाम में औसतन 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई। वहीं अगर डीजल की बात करें तो मुख्य महानगरों में आज डीजल के दाम में औसतन 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला।

Jan 19, 2019 / 09:36 am

Dimple Alawadhi

petrol diesel price

लगातार 10वें दिन बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतो में भी हुई बढ़ोतरी, ये हैं आज की नर्इ दरें

नई दिल्ली। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली। डीजल में दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार 10वें दिन जारी रहा। वहीं पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के भाव में वृद्धि हुई। देश के मुख्य महानगरों में आज पेट्रोल के दाम में औसतन 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई। वहीं अगर डीजल की बात करें तो मुख्य महानगरों में आज डीजल के दाम में औसतन 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला।


इतना हुआ पेट्रोल का दाम

राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जिसके बाद आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 70.72 रुपए का दाम चुकाना होगा। वहीं कोलकता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई जिसके बाद आज इन तीनों शहरों में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशः 72.82, 76.35 और 73.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि क्रूड आॅयल के दाम में इजाफा होने की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि आगे भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है।


इतना महंगा हुआ डीजल

देश के मुख्य महानगरों में आज डीजल के दाम में औसतन 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली में आज डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ जिसके बाद डीजल 65.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में भी डीजल के दाम में 19 पैसे का इजाफा हुआ जिसके बाद आज यहां डीजल का दाम 66.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बात अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की करें तो मुंबई में आज डीजल के दाम में 20 पैसे की बढ़त हुई, जिसके बाद यहां डीजल 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 21 पैसे की बढ़त के साथ आज 68.83 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / Market News / लगातार 10वें दिन बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतो में भी हुई बढ़ोतरी, ये हैं आज की नर्इ दरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो