script15 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले एक माह के उच्चतम स्तर पर दरें | Petrol diesel price today 7 august price hikes | Patrika News

15 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले एक माह के उच्चतम स्तर पर दरें

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2018 09:05:43 am

Submitted by:

Ashutosh Verma

पिछले 5 दिनों से चल रही बढ़ोत्तरी आज भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं।

Petrol Diesel

15 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले एक माह के उच्चतम स्तर पर दरें

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले 5 दिनों से चल रही बढ़ोत्तरी आज भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इसके अलावा रुपये के कमजोर होने का असर भी ईंधन की कीमतों पर नजर आ रहा है। कल 12 पैसों की बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल की कीमतों में 9 से 15 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।


पेट्रोल के दामों में फिर बढ़ोतरी
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 77.07 रुपए प्रति लीटर है। यह कल कीमतों से 9 पैसे तक ज्यादा हैं। कोलकाता में पेट्रोल आज 80 रुपए पर पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल के दामों में 11 पैसे का अंतर आया हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 11पैसे तक बढ़ गए हैं। वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 84.50 रुपए पर पेट्रोल पहुंच गया है।चेन्नई में 80.11 रुपए प्रति लीटर इसकी कीमत हो गई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई हैं।


कल तक कितना थे पेट्रोल के दाम
सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.97 रुपए प्रति लीटर था। तो कोलकाता में पेट्रोल 79.89 रुपए तक था। वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 84.41 रुपए में पेट्रोल तक था. चेन्नई में 79.96 रुपए प्रति लीटर इसकी कीमत थी। लेकिन आज पेट्रोल के दामों में तकरीबन 9से 15 पैसों तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।


डीजल की कीमतों में भी हुआ इजाफा
डीजल की कीमतों को देखा जाए तो डीजल की कीमतें भी आसमान छूती जा रही हैं। जहां सोमवार को भी डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। आज भी डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। कल तक दिल्ली में एक लीटर डीजल 68.44 रुपए प्रति लीटर था। जो की अब 6 पैसे बढ़कर 68.50 रुपए हो गया हैं। जयपुर में में जहां कल एक लीटर डीजल 71.82 रुपए में मिल रहा था। तो वहीं आज जयपुर में डीजल 72.93 रुपए में मिल रहा हैं। मुंबई में एक लीटर डीजल कल तक 72.66 रुपए में था। जो की आज बढ़कर 72.72 हो गया हैं। चेन्नई में कल डीजल 72.29रुपए प्रति‍ लीटर का था। लेकिन आज चेन्नई में डीजल 72.40 रुपए प्रति‍ लीटर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो