पेट्रोल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव आईओसीएल ( IOCL ) की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके बाद आज आपको राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के लिए 69.93 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। इसके अलावा अगर हम कोलकाता , चेन्नई और मुंबई की बात करें तो वहां रहने वाले लोगों को क्रमश: 72.19, 72.64, 75.63 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल खरीदना होगा। रविवार से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जनता को काफी राहत मिली है।
ये भी पढ़ें: जेट एयरवेज अब नहीं भर पाएगी उड़ान, बैंकों ने भी छोड़ा साथ
जानिए अपने शहर में डीजल के दाम आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार को स्थिर रहेंगे। यानी आज डीजल रविवार वाली कीमतों पर ही मिलेगा क्योंकि सोमवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल दाम क्रमश: 63.84 और 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। इसके अलावा मुंबई और चेन्नई वासियों को आज डीजल खरीदने के लिए क्रमश: 66.93 और 67.52 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।
जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम
महानगर | पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) | डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) |
नई दिल्ली | 69.93 | 63.84 |
कोलकाता | 72.19 | 65.76 |
मुंबई | 75.63 | 66.93 |
चेन्नई | 72.64 | 67.52 |