scriptलगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव | petrol diesel price today in delhi mumbai kolkata chennai on 20 oct | Patrika News
कारोबार

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डीजल के दाम में आम जनता को मिली राहत
पेट्रोल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं

नई दिल्लीOct 20, 2019 / 10:30 am

Shivani Sharma

petrol price

Petrol-diesel price Today : रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। रविवार को लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमतों में कटौती देखी गई है। वहीं, आज भी पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के महानगरों में डीजल के दाम में 07 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। देश में एक ओर बढ़ती महंगाई में तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है। आइए आपको बताते हैं कि अपने शहर में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए आपको आज कितने रुपए चुकाने होंगे-


डीजल के दाम में मिली राहत

आईओसीओए की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमत में कटौती हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 07 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। इस राहत के बाद राजधानी में डीजल के दाम 66.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, कोलकाता और चेन्नईवासियों को डीजल खरीदने के लिए क्रमश: 68.60,69.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे।


मुंबई में हुई 8 पैसे की कटौती

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। इस राहत के बाद मुंबईवासियों को डीजल खरीदने के लिए 69.43 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। रविवार को सबसे ज्यादा राहत मुंबईवासियों को ही मिली है।


पेट्रोल के दाम रहे स्थिर

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

Home / Business / लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो