scriptपेट्रोल के दाम में हुई कटौती, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर | petrol diesel price today in delhi mumbai kolkata chennai on 3 nov | Patrika News

पेट्रोल के दाम में हुई कटौती, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 03, 2019 10:24:04 am

Submitted by:

Shivani Sharma

पेट्रोल के दामों में मिली राहत
आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी

petrol.jpeg

petrol diesel price today

नई दिल्ली। रविवार को पेट्रोल के दाम में आम जनता को राहत मिली है। वहीं, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज राजधानी में पेट्रोल के दाम में 07 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। वहीं डीजल के दाम में शुक्रवार को 05 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में राहत मिल रही है, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के भाव में भी गिरावट आ रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे-


राजधानी में सस्ता हुआ पेट्रोल

आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कटौती हुई है। आज राजधानी दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 07 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.74, 75.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।


इन शहरों में भी सस्ता हुआ पेट्रोल

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव में 06 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। इस राहत के बाद मुंबईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 78.42 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम में 08 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। इस कटौती के बाद चेन्नई में पेट्रोल का भाव 75.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।


डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ हैै। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों में शुक्रवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। वैसे देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। कोलकाता और मुंबई में 2 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। चेन्नई में 3 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.80, 68.19, 68.99 और 69.52 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो