scriptपेट्रोल-डीजलः शनिवार को तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी, मुंबर्इ में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल | Petrol Diesel price today petrol hikes by 35 paise diesel by 25 paise | Patrika News

पेट्रोल-डीजलः शनिवार को तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी, मुंबर्इ में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 15, 2018 08:56:14 am

Submitted by:

Ashutosh Verma

शनिवार को तेल कंपनियों नें पेट्रोल की कीमताें में 35 पैसे की आैर डीजल की कीमतों में 24 पैसे की बड़ी बढ़ोतरी की है।

Petrol Diesel

पेट्रोल-डीजलः शनिवार को तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी, मुंबर्इ में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल

नर्इ दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रहा है। आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी किया है। शनिवार को तेल कंपनियों नें पेट्रोल की कीमताें में 35 पैसे की आैर डीजल की कीमतों में 24 पैसे की बड़ी बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबर्इ में आज पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते है अन्य महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें।

https://twitter.com/ANI/status/1040771984337121280?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या हैं आज पेट्रोल की नर्इ कीमतें
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे का इजाफा किया गया है जिसके बाद यहां पेट्रोल 81.63 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं मुंबर्इ में आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे का इजाफा किया गया है। मुंबर्इ में एक लीटर पेट्रोल का दाम 90 के आैर करीब पहुंचते हुए 89.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बात काेलकाता की करें तो आज यहां पेट्रोल का नया दाम 83.49 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नर्इ के लोगों को अाज एक लीटर पेट्रोल के लिए 84.85 रुपए खर्च करना होगा।


डीजल के दाम में 25 पैसे तक की बढ़ोतरी
वहीं अलग-अलग महानगरों में आज डीजल की नर्इ कीमतों की बात करें तो इसमें भी आज 24 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज डीजल की कीमताें में 24 पैसे का इजाफा हुआ है जिसके बाद आज डीजल का नया दाम 73.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबर्इ में आज डीजल की कीमतों में 25 पैसे का इजाफा किया गया है। मुंबर्इवासियों को अाज एक लीटर डीजल खरीदने के लिए 78.07 रुपए खर्च करने होंगे। कोलकाता में डीजल का नया दाम 75.35 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 77.47 रुपए प्रति लीटर है।


भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक
दरअसल पिछले कुछ दिनों में डाॅलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आैर कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा होने के बाद घरेलू तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना पड़ रहा है। बता दें कि भारत अपने तेल का 80 फीसदी हिस्सा अन्य देशों से आयात करता है। इसके साथ तेल आयात के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। हालांकि शुक्रवार को कारोबार सत्र के दौरान रुपए में हल्की रिकवरी देखी गर्इ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो