बाजार

श्रीलंका में 10 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल पर 7 रुपए घटे

आम जनता के हित में इसे सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Nov 03, 2018 / 08:31 pm

Manoj Kumar

पेट्रोल पर 25 आैर डीजल पर 7 पैसे प्रति लीटर की हुई कटौती

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों आम जनता के गले की फांस बनी हुई हैं। सरकार कीमतों को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बीते 16 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह सब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के कारण संभव हुआ है। इस समय देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 78.99 और डीजल 73.53 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। इसके उलट पड़ोसी देश श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उलटफेर हुआ है।
राजनीतिक संकट के बीच जनता के लिए बड़ी राहत

पड़ोसी देश श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने अपनी जनता को बड़ी राहत दी है। राजपक्षे ने पेट्रोल की कीमत में 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपए प्रति लीटर की कटौती का एेलान किया है। इस कटौती का एेलान करते हुए राजपक्षे ने पिछली सरकारी की वित्तीय नीतियों को देश की अर्थव्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि टैक्स के कटौती के बाद भी 2018 के बजट लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि राजपक्षे श्रीलंका के वित्त मंत्री भी हैं। राजपक्षे ने यह फैसला शुक्रवार को लिया है।
नाटकीय घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री बने राजपक्षे

हाल ही में एक नाटकीय घटनाक्रम में राष्ट्रपति सिरिसेना ने विक्रमसिंघे को हटाकर महिंद्रा राजपक्षे को श्रीलंका का राष्ट्रपति बनाया है। हालांकि, विक्रमसिंघे ने अपनी बर्खास्तगी से इनकार करते हुए कहा है कि देश की जनता उनके साथ है। विक्रमसिंघे ने कहा है कि जब तक वह संसद में समर्थन नहीं खो देते, तब तक वे कानूनी रूप से अपने पद पर बने रहेंगे।

Home / Business / Market News / श्रीलंका में 10 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल पर 7 रुपए घटे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.