scriptपेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम | Petrol price hike 14, diesel rise 12 paise per litre on 16 feb 2019 | Patrika News

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 16, 2019 08:54:22 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे आैर डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

petrol diesel price

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल के दाम साल के पीक पर रहने से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 14 और 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इफाजा देखने को मिल सकता है। इसका कारण है कि ओपेक देश क्रूड ऑयल के प्रोडक्शन में और भी कटौती कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आज के इस इजाफे के बाद आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं…

पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नईमें पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.60, 72.71 और 73.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 76.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

आज चार महानगरों में पेट्रोल के दाम

महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली70.6014
कोलकाता72.7114
मुंबई76.2313
चेन्नई73.2814


डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 65.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.64 और 69.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 68.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

आज चार महानगरों में डीजल के दाम

महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली65.8612
कोलकाता67.6413
मुंबई68.9714
चेन्नई69.5713
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो