scriptतीन महीने लगातार कटौती के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 42.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा | Prices increased on domestic gas cylinders, upto Rs 42.50 per cylinder | Patrika News

तीन महीने लगातार कटौती के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 42.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 01, 2019 08:25:59 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

घरेलू रसोई गैस का सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपए और गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपये महंगा हो गया है।

Domestic Gas Cylinder

तीन महीने लगातार कटौती के बाद घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम, 42.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा

नई दिल्ली। चुनाव आने से पहले देश की सरकार ने लोगों को बड़ा झटका देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च से बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर्स में 42.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा कर दिया गया है। आइए आपको भी बताते हैं एक मार्च यानि आज से आपको अपने शहर में घरेलू गैस सिलेंडर कितने चुकाने होंगे…..

subsudy gas

घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम
घरेलू रसोई गैस का सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपए और गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपए महंगा हो गया है। सिलेंडरों की कीमत में यह वृद्धि लगातार तीन महीने की कटौती के बाद की गई है। आईओसीएल के अनुसार ईंधन के बढ़े हुए बाजार मूल्य पर कर प्रभाव के चलते यह बढ़ोत्तरी आवश्यक हो गई थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में एक मार्च से 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.61 रुपए होगी जो अभी 493.53 रुपए है। वहीं गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 701.50 रुपए का होगा।

Non Subsidy gas

कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम
वहीं दूसरी ओर 19 केजी के गैस सिलेंडर पर भी दाम में वृद्घि की गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में इस श्रेणी के गैस सिलेंडर पर 23 रुपए प्रति सिलेंडर दाम बढ़े हैं। जिसके बाद यहां पर गैस के दाम 1237 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

commercial gas cylinder
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो