scriptरिलायंस के 4 फीसदी तक शेयर टूटे, सेंसेक्स में 540 अंकों की गिरावट, निफ्टी 163 फिसला | Reliance shares down 4 pc, Sensex down 540 point, Nifty slip 163 point | Patrika News

रिलायंस के 4 फीसदी तक शेयर टूटे, सेंसेक्स में 540 अंकों की गिरावट, निफ्टी 163 फिसला

Published: Oct 26, 2020 04:42:35 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

रिलायंस के मार्केट कैप में आज एक दिन में 56700 करोड़ रुपए का नुकसान
बीएसई के कुल मार्केट कैप में आज देखने को मिली 2 लाख करोड़ की गिरावट

Reliance shares down 4 pc; Sensex down 540 point, Nifty slip 163 point

Reliance shares down 4 pc; Sensex down 540 point, Nifty slip 163 point

नई दिल्ली। ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली और रिलायंस के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आने से शेयर बाजार ( Share Market ) में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( Sensex ) 540 अंक फिसलकर 40145.50 अंकों पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) में भी 162.60 अंकों की गिरावट देखने को मिली और 11767.75 अंकों पर बंद हुआ। जिसकी वजह बीएसई के मार्केट कैप या यूं कहें कि निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ेंः- RIL और Tata के शेयरों में दबाव में की वजह से शेयर बाजार में गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्स में देखने को मिली बड़ी गिरावट
एफएमसीजी को छोड़ सभी सेक्टर्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बीएसई ऑटो 599.37 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंक एक्सचेंज 348.12 और बैंक निफ्टी 364.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 350.32, बीएसई हेल्थकेयर 287.97, बीएसई मेटल 295.28, तेल और गैस 231.10, बीएसई आईटी 149.03, बीएसई पीएसयू 64.81, टेक 70.87 और कैपिटल गुड्स 29.89 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। जबकि बीएसई एफएमसीजी 8.12 अंकों के साथ सपाट स्तर पर बंद हुआ है।

रिलायंस को 56700 करोड़ रुपए का नुकसान
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। आज रिलायंस का शेयर 4 फीसदी की गिरावट यानी 82.85 रुपए के नुकसान के साथ 2028.70 रुपए पर बंद हुआ है। जबकि आज कंपनी का शेयर 2018.45 रुपए के साथस दिन के लोएस्ट लेवल पर भी पहुंचा। आज के शेयर की शुरूआत 2101 रुपए के साथ हुई थी। जबकि शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2112.55 रुपए पर बंद हुआ। आज की गिरावट की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में बड़ा नुकसान हुआ है। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप में 56,700 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 14,28,514.26 करोड़ रुपए जो आज कम होकर 13,71,814.57 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ेंः- Gold Rate Today : सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

इन कंपनियों के शेयरों में भी देखने को मिली गिरावट
आज रिलायंस के अलावा और भी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। हीरो मोटर्स के शेयरों 6.69 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि बजाज ऑटो के शेयरों में 6.12 फीसदी की गिरावट आई है। हिंडाल्को के शेयर 5.35 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में क्रमश: 4.69 और 4.39 फीसदी की गिरावट है।

बाजार निवेशकों 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान
वहीं दूसरी ओर आज शेयर बाजार निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बाजार निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केेट कैप से जुड़ा हुआ होता है। शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 1,60,59,417.40 करोड़ रुपए था जो आज कम होकर 1,58,59,039.01 करोड़ रुपए रह गया। यानी आज के मार्केट कैप में 2,00378.39 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो