scriptरूस तय करेगा भारत में भविष्य के पेट्रोल आैर डीजल के दाम, आज हो सकता है निर्णय! | Russia will decide on future petrol and diesel prices in india | Patrika News

रूस तय करेगा भारत में भविष्य के पेट्रोल आैर डीजल के दाम, आज हो सकता है निर्णय!

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2018 08:40:39 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज आेपेक देशों की मुलाकात रूस के एनर्जी मिनिस्टर एलेक्जेंडर नोवाक से मुलाकात करेंगे। इससे पहले नोवाक ने सेंट पीटर्सगर्ब में प्रेसीडेंट व्लादीमिर पुतीन से मुलाकात की। अब वो दोबारा वियना की आेर लौट रहे हैं।

elections in rajasthan 2018

petrol prices drop, petrol prices hiked, Petrol prices, petrol prices in india, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

नर्इ दिल्ली। देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती हो रही है। उधर वियना में आेपेक देशों के पहले दौरकी बैठक खत्म हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो आेपेक देशों ने आपूर्ति कम करने की सहमति बना ली है। जिससे भारत में पेट्रोल आैर डीजल के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। लेकिन उससे पहले आेपेक सदस्य नाॅन आेपेक देश रूस से बात करने जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि क्या रूस भी इस मामले में आेपेक देशों के साथ रहेगा या नहीं। अगर रूस आेपेक देशों का साथ नहीं देता है तो आेपेक सदस्य एक बार फिर से इस बारे में विचार सकते हैं। मतलब साफ है कि भारत में अब रूस तय करेगा कि भविष्य में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या होंगे? दाम बढ़ेंगे या फिर कम होंगे?

आज होगी रूस आैर आेपेक देशों की बैठक
आज आेपेक देशों की मुलाकात रूस के एनर्जी मिनिस्टर एलेक्जेंडर नोवाक से मुलाकात करेंगे। इससे पहले नोवाक ने सेंट पीटर्सगर्ब में प्रेसीडेंट व्लादीमिर पुतीन से मुलाकात की। अब वो दोबारा वियना की आेर लौट रहे हैं। ताकि वो आेपेक देशाें से मुलाकात कर आॅयल प्रोडक्शन को लेकर बात कर सकें। वहीं एनर्जी इनफोर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार मौजूदा सप्ताह में अमरीका में कच्चा तेल से 7.3 मिलियन बैरल कच्चा तेल कम हो चुका है। अगर एेसा ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में यह एक मिलियन बैरल आैर कम हो सकता है। वहीं 30 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में आॅयल इंपोर्ट में करीब 1.7 मीलियन बैरल कमी देखने को मिली है।

कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी की कटौती
गुरुवार को बिना की किसी घोषणा के आेपेक देशों ने अपनी बैठक पूरी की। जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अब आेपेक देशों को रूस के रुख का इंतजार है। सिंगापुर आेंडा स्थित एशिया पेसिफिक ब्रोकरेज हेड स्टीफंस इंस का कहना है कि आेपेक शुक्रवार को रूस से बात करेगा। क्योंकि यह मामला रूस से भी जुड़ा हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि रूस अपना क्या निर्णय लेता है आैर आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी होती है या फिर कटौती जारी रहती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो