scriptवैश्विक बाजारों ने बिगाड़ी शेेयर बाजार की चाल, 750 अंक लुढ़ककर बंद हुआ सेंसेक्स | Sensex climbs more than 750 points after global markets and rupee fall | Patrika News

वैश्विक बाजारों ने बिगाड़ी शेेयर बाजार की चाल, 750 अंक लुढ़ककर बंद हुआ सेंसेक्स

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2018 04:06:47 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज सेंसेक्स में 750 आैर निफ्टी 225 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।

Sensex

वैश्विक बाजारों आैर रुपए में आर्इ गिरावट से धड़ाम हुआ शेेयर बाजार, सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक लुढ़ककर हुआ बंद

नर्इ दिल्ली। वैश्विक बाजारों में आर्इ गिरावट आैर रुपए में आर्इ एेतिहासिक गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजार में धड़ाम हो गया। बीच में तेल आैर गैस में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, लेकिन थोड़ी देर राहत मिलने के बाद फिर से गिरावट आ गर्इ। आंकड़ों की मानें तो सेंसेक्स आज 759 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 225 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हो गया। वहीं बीएसर्इ मिडकैप आैर स्माॅलकैप में भारी बिकवाली देखने को मिली। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स भी भारी गिरावट देखने को मिली। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर गुरुवार को शेयर बाजार की चाल किस तरह की देखने को मिली।

सेंसेक्स आैर निफ्टी भारी गिरावट के साथ हुआ बंद
गुरुवार को आज जब सेंसेक्स आैर निफ्टी खुले तो मात्र पांच मिनट अंदर दोनों ही भारी गिरावट पर आ गए। जहां सेंसेेक्स में 900 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ खुला था, वहीं निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट पर खुला था। पूरे दिन सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में भारी गिरावट के कारोबार करता रहा। अंत में सेंसेक्स 759.74 अंकों की गिरावट के साथ 34001.15 अंकों पर बंद हो गया। वहीं निफ्टी 225.45 अंकों की गिरावट के साथ 10234.65 अंकों पर बंद हो गया।

सेक्टोरियल इंडेक्स में बड़ी गिरावट
वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो आॅटो, बैंक एक्सचेंज आैर बैंक निफ्टी में भारी दिरावट देखने को मिली। जहां आॅटो 465 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बैंक एक्सचेंज आैर बैंक निफ्टी क्रमशः 593.76 आैर 541.80 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं कैपिटल गुड्स 275.39, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 228.80, एफएमसीजी 126.12, हेल्थकेयर 289.72, आईटी 478.68, मेटल 419.32 आैर टेक 215.21 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं बीएसर्इ स्माॅलकैप 195.86 आैर मिडकैप 324.68 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो