कारोबार

बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 155 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार में पिछले 5 दिनों की तेजी पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बड़ा ब्रेक लगा है। जहां सेंसेक्स में 0.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Aug 10, 2018 / 04:49 pm

Saurabh Sharma

बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 155 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। ताज्जुब की बात तो ये है कि पिछले पांच दिनों से सेंसेक्स तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था। उसके बाद इस तरह की गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। वहीं निफ्टी की बात करें तो उसमें भी 40 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स आैर निफ्टी गिरावट के साथ खुले थे।

पांच दिनों की तेजी पर लगा बड़ा ब्रेक
शेयर बाजार में पिछले 5 दिनों की तेजी पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बड़ा ब्रेक लगा है। जहां सेंसेक्स में 0.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जानकारों की मानें तो बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी ने 11,419.65 तक गिर गया था। वहीं सेंसेक्स 37,815.75 तक गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार बंद होने के बाद निफ्टी 11429.50 पर रहा। जबकि सेंसेक्स 155.14 की गिरावट के साथ 37869.23 पर बंद हो गया।

मिडकैप आैर स्माॅलकैप में देखने को मिली गिरावट
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों शेयर्स की बात करें तो दोनों की बिकवाली में दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ है। कुछ एेसा ही हाल निफ्टी के मिडकैप आैर स्माॅलकैप शेयर्स में भी देखने को मिला है।

आज सुबह कुछ इस तरह रहा था बाजार
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 64.78 अंकों की गिरावट के साथ 37,959.59 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.70 अंकों की कमजोरी के साथ 11,455.20 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 25.7 अंकों की बढ़त के साथ 38,050.07 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,474.95 पर खुला।

Home / Business / बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 155 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.