scriptउच्च्तम स्तर पर पहुंचने के बाद 150 अंक लुढ़का सेंसेक्स, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार | Sensex nifty closes on red note after all time high | Patrika News

उच्च्तम स्तर पर पहुंचने के बाद 150 अंक लुढ़का सेंसेक्स, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

locationनई दिल्लीPublished: Jul 18, 2018 04:44:14 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

बीएसर्इ का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 146 अंकों की गिरावट के साथ 36373 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 26 अंक लुढ़ककर 10982 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market

उच्च्तम स्तर पर पहुंचने के बाद 150 अंक लुढ़का सेंसेक्स, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबर्इ। आज कारेाबार के अंतिम सत्र में बिकवाली के बाद शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 11,000 के नीचे लु़ढ़क कर बंद हुआ। हालांकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा। बीएसर्इ का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 146 अंकों की गिरावट के साथ 36373 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 26 अंक लुढ़ककर 10982 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज अपने 36748 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा। मिडकैप इंडेक्स आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में भी कुछ ज्यादा ही बिकवाली देखने को मिली। बीएसर्इ का इंडेक्स 1.25 फीसदी टूटकर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ है। बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।


सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद
अंतिम कारोबारी सत्र में बिकवाली के बाद आज आॅयल एंड गैस सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। आॅयल एंड गैस सेक्टर में 152 अंकों की बढ़त के साथ 14462 के स्तर पर बंद हुआ। लाल निशान पर बंद होने वाले शेयरों में कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आर्इटी, आैर मेटल सेक्टर शामिल हैं। सबसे अधिक बिकवाली मेटल सेक्टर में देखने को मिला। वहीं आॅटो सेक्टर में 331 अंकों की गिरावट के साथ 24137 के स्तर पर बंद हुआ।


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्ग्ज शेयरों की बता करें तो इसमें आज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, आेएनजीसी, भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन, एशियन पेन्ट्स, यस बैंक आैर हीरो मोटोकाॅर्प के शेयर शामिल हैं। इनमें 0.63 फीसदी से लेकर 4.08 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं लाल निशान पर काराेबार करने वाले शेयरों में टाटा स्टील, हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज, वेदांता, यूपीएल, आटा मेटर्स, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर शामिल हैं। इनमें 2.19 फीसदी से लेकर 5.28 फीसदी की गिरावट देखने दर्ज की गर्इ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो