scriptलगातार तीसरे दिन दबाव में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 127 अंक लुढ़का, निफ्टी 12000 से नीचे | Share Market close on Red Mark, Sensex down 127 pts, Nifty below 12000 | Patrika News

लगातार तीसरे दिन दबाव में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 127 अंक लुढ़का, निफ्टी 12000 से नीचे

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2019 04:28:51 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

Sensex 127 अंकों की गिरावट के साथ 40675.45 अंकों पर बंद
Nifty 50 54 अंकों की गिरावट के साथ 11994.20 अंकों पर बंद
Banking और Metal सेक्टर बड़ी गिरावट के साथ हुए बंद, IT में बढ़त

Share market closed

Stock Market Closed on Red Mark Due to Decline in Banking Sector

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में गिरावट और यस बैंक ( Yes Bank ) एवं टाटा स्टील ( Tata Steel ) के शेयरों के लुढ़कने से आज शेयर बाजार ( share market ) में गिरावट का दौर देखने को मिला। यह लगातार तीसरा दिन है जब शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आंकड़ों के अनुसार बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) 126.72 अंकों की गिरावट के साथ 40675.45 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 54 अंकों की गिरावट के साथ 11994.20 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप 99.30 और बीएसई मिड-कैप 141.69 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- Gold Rate Today : वैश्विक बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली

बैंकिंग और आईटी सेक्टर में गिरावट के साथ बंद
आज सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और मेटल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 244.81, बैंक निफ्टी 258.20, कैपिटल गुड्स 204.87, मेटल 261.94 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ऑटो सेक्टर 90.44 अंकों की तो तेल और गैस 129.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। हेल्थकेयर 72.82, एफएमसीजी 79.38 और पीएसयू 72.87 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं आईटी सेक्टर में 87.28 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। टेक 11.86 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 22.88 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- गिरती जीडीपी पर एफएम का स्पष्टीकरण, करेंगे इकोनाॅमी को बूस्ट

यस बैंक और भारती इंफ्राटेल के शेयरों मेें बड़ी गिरावट
आज गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक और भारती इंफ्राटेल के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यस बैंक के शेयर 7.10 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 6.42 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं टाटा स्टील 5.04 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अदानी पोट्र्स एंड एसईजेड के शेयर 4.18 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- बिहार, गुजरात और और वेस्ट बंगाल करेंगे प्याज को दिल्ली में सस्ता

बढ़त वाले शेयर्स
बजाज ऑटो के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। वहीं बजाज फिनसर्व के शेयर भी उछाल के साथ बंद हुए हैं। बजाज ऑटो और बजाज फिनसर्व दोनों क्रमश: 3.18 और 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस में 1.48 फीसदी और कोटक महिन्द्रा बैंक 0.84 फीसदी बढ़त देखने को मिली। वहीं इंफोसिस 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो