scriptलगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 341 अंकों का हुआ नुकसान | Share market closed with decline, Sensex losses 341 points | Patrika News

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 341 अंकों का हुआ नुकसान

Published: Oct 26, 2018 03:58:51 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Sensex

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 341 अंकों का हुआ नुकसान

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार को नुकसान उठाना पड़ा है। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए हैं। दोनों में करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली हैै। जहां सेंसेक्स 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में 0.94 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ है। वहीं दूसरी आेेर बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर बीएसर्इ मिडकैप दोनों ही मामूली बढ़ोतरी के साथ बंद हुए हैं। आपको बता दें कि आज सुबह भी सेंसेक्स आैर निफ्टी में गिरावट देखने को मिली थी।

लाल निशान पर बाजार बंद
सेंसेक्स में लगातार दो दिनों में गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी मार्केट 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज भी बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। पहले बात बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की बात करें तो 340.78 अंकों की गिरावट के साथ 33349.31 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 94.90 अंकों की गिरावट के साथ 10030.00 अंकों पर बंद हुआ है।

स्माॅल आैर मिड कैप मामूली बढ़त
अगर बात बीएसर्इ के स्माॅल आैर मिड कैप की बात करें तो दोनों ही मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जहां स्माॅल कैप 8.89 अंकों की बढ़त पर क्लोज हुअा है। वहीं मिडकैप 0.92 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेक्टोरियल इंडेक्स में आर्इटी आैर बैंकिंग सेंक्टर में काफी बिकवाली देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 522.48 की गिरावट के साथ बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 366.35 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो