scriptशेयर बाजार में भारी गिरावट, 410 टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के नीचे बरकरार | Share market falls drastically sensex at 32596 nifty below 10000 | Patrika News

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 410 टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के नीचे बरकरार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2018 04:07:35 pm

Submitted by:

manish ranjan

सेंसेक्स में 409 अंको का गिरावट के साथ 32,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 117 अंको की गिरावट के साथ 9,998 पर बंद हुआ।

Share Market

नर्इ दिल्ली। अमरीका आैर चीन के बीच छिड़े ट्रेड वाॅर का असर आज भारतीय घरेलू बाजार में देखने को मिला। आज कारोबार की शुरूआत ही भारी गिरावट के साथ हुर्इ। बाजार खुलने के थोड़े समय बाद ही निफ्टी 10,000 के नीचे फिसल गया तो वहीं सेंसेक्स भी करीब 400 अंक तक फिसल गया। पूरे दिन मार्केट में गिरावट का दौर देखने को मिला। अाज बाजार के शुरुआत में निफ्टी के 50 में से 49 शेयर गिरावट के साथ खुले।

सुबह 9:20 बजे – मार्केट खुलने के कुछ देर बाद ही बीएसर्इ के 30 में से 25 शेयर लाल निशान करने लगे। लगभग इसी समय सेंसेक्स 32,612 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी पिछने 6 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस समय निफ्टी 9,988 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


दोपहर 12 बजे – आज दोपहर करीब 12 बजे भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला। इस समय प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 477 अंक टूटकर 32,528 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी समय निफ्टी में भी 150 अंको की गिरावट देखने को मिला। जिसके बाद निफ्टी 9,965 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


दोपहर 3:30 बजे – इस समय बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स में 409 अंको का गिरावट देखने को मिला। जिसके बाद सेंसेक्स 32,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 117 अंको की गिरावट के साथ 9,998 पर बंद हुआ। आज मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ।


सरकारी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्याद बिकवाली

आज पूरे दिन के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंको के इंडेेक्स में देखने को मिला। वहीं मेटल आैर रियल्टी सेक्टर में भी भारी गिरावट देखा गया। हालांकि आर्इटी सेक्टर में थोड़ी लिवाली देखने को मिला।


क्या है सबसे बड़ी वजह

इसके पहले को अमरीका-चीन ट्रेड वाॅर से अमरीकी बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिला। अमरीका ने इंटेलेक्चुअल प्राॅपर्टी की चाेरी रोकने के लिए ड्यूटी लगार्इ है। इसपर चीन ने पलटवार करते हुए 128 अमरीकी उत्पादों पर ड्यूटी लगाने के लिए सूची जार की है। इस सूची में वाइन, फल आैर स्टील जैसे उत्पाद हैं। वहीं 12 अक्टूबर 2017 के बाद पहली बार निफ्टी 10,000 के नीचे फिसल गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो