scriptशेयर बाजार ने लगाया गोता, 143 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स | Share market Live 02 August 2018 : Sensex and nifty down | Patrika News

शेयर बाजार ने लगाया गोता, 143 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

locationनई दिल्लीPublished: Aug 02, 2018 09:58:23 am

Submitted by:

Manoj Kumar

02 अगस्त 2018 को देश के प्रमुख शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।

Sensex

शेयर बाजार ने लगाया गोता, 143 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का असर शेयर बाजार पर दूसरे दिन भी दिखा। गुरुवार 02 अगस्त 2018 को देश के प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स गुरुवार को 143 अंकों की गिरावट के साथ खुला। बुधवार के 37522 के मुकाबले गुरुवार को सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट लेकर 37379 अंकों के साथ हुई। सुबह 9.30 बजे तक 10 मिनट के कारोबार में यह 37422 अंकों के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। इसके बाद इसमें फिर गिरावट देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी भी गुरुवार को गिरावट देखी गई। एनएसई की निफ्टी सुबह 9.35 बजे 11294 पर कारोबार करता दिखा और इसमें 52 अंकों की गिरावट रही। बुधवार को निफ्टी 11346 अंकों पर बंद हुआ था।
अमरीकी बाजारों में भी नहीं दिखा जोश

उधर, यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से बुधवार को ब्याज दरें स्थिर रखने के बाद भी अमरीकी बाजारों में जोश नहीं दिखा है। इस कारण गुरुवार को एशियाई बाजारों भी गिरावट के साथ खुले। इस कारण जहां बीएसई और एनएसई गिरावट के साथ खुले, वहीं चीन और जापान समेत एशिया के सभी प्रमुख बाजारों में मंदी दिखी।
फिर गर्मा सकता है अमरीक-चीन ट्रेड वॉर

कई दिनों से शांत पड़ा अमरीका-चीन ट्रेड वॉर फिर से गर्मा सकता है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर 10 की बजाए 25 फीसदी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों के बाद चीन के करीब 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर चीन और अमरीका के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो