scriptचांदी में 750 रुपए की तेजी, सोना भी 15 रुपए चमका | Silver price hike 750 rs and gold price rise 15 rs on 20 july 2018 | Patrika News

चांदी में 750 रुपए की तेजी, सोना भी 15 रुपए चमका

locationनई दिल्लीPublished: Jul 21, 2018 09:41:54 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज के सोने-चांदी के दाम समाचारः शुक्रवार यानि 20 जुलार्इ को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 15 रुपए आैर चांदी के भाव में 750 रुपए का इजाफा हुआ।

Silver

चांदी में 750 रुपए की तेजी, सोना भी 15 रुपए चमका

नर्इ दिल्ली। आज यानि शुक्रवार को सोने आैर चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी दिखार्इ दी। जहां एक आेर सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी में साल की सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में चांदी सोने के मुकाबले ज्यादा मुनाफे वाली धातु रहेगी।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें
वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच औद्योगिक उठान बढऩे से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 750 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गर्इ। सुस्त मांग के कारण सोना 15 रुपए की मामूली में 30,840 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट के बाद सोने में आज तेजी रही। गत दिवस बीच कारोबार में एक समय 1,211.08 डॉलर प्रति औंस के एक साल के निचले स्तर पर उतरने वाला सोना हाजिर शुक्रवार को 0.35 डॉलर की बढ़त में 1,223.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सुरक्षित नहीं है सोना
अगस्त के अमेरिकी सोना वायदे में गिरावट रही। यह 1.20 डॉलर टूटकर 1,222.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक अभी सोने को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और इसलिए इसमें पैसा नहीं लगा रहे हैं। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध को वे अस्थायी मान रहे हैं जिससे सोने में तेजी नहीं आ पा रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की बढ़त में 15.37 डॉलर प्रति औंस बिकी।

स्थानीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
स्थानीय बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन बढ़त में रहा है। सोना स्टैंडर्ड 15 रुपए की तेजी के साथ 30,840 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही। गत दिवस गिरावट में रहने वाली चांदी की औद्योगिक मांग आने से इसकी कीमतों में बड़ी तेजी आयी और चांदी हाजिर 750 रुपए की छलांग लगाकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। भविष्य में हालांकि ग्राहकी कमजोर रहने के कारण चांदी वायदा 185 रुपए लुढ़ककर 38,140 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इं। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में यह रहे सोने-चांदी के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,840
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,690
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,900
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,140
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो