script

मेटल आैर आॅटो सेक्टर में आर्इ कमजोरी से शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 134 अंक लुढ़का

Published: Jan 22, 2019 04:20:55 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेंसेक्स आज 134.32 यानी 0.37 फीसदी की अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 39.10 यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 10922.75 अंकों पर बंद हुआ है।

Sensex

मेटल आैर आॅटो सेक्टर में आर्इ कमजोरी से शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 134 अंक लुढ़का

नर्इ दिल्ली। मेटल आैर आॅटो इंडस्ट्री में आर्इ कमजोरी से शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा आैर मारुति सुजुकि के शेयर लुढ़के। आंकड़ों की मानें तो शेयर बाजार 134 अंकाें की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में 39 अंकों की कमजोरी देखने को मिली है। बीएसई स्मॉल कैप सबसे ज्यादा दबाव में दिखार्इ दिया है। वहीं बीएसर्इ मिडकैप मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज शेयर बाजार में किस तरह की चाल देखने को मिली है।

गिरावट के साथ बंद हुअ शेयर बाजार
आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह आॅटो मेटल सेक्टर को माना जा रहा है। टाटा स्टील के शेयर धड़ाम हुए। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्र आैर मारुति सुजुकि के शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिली। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज 134.32 यानी 0.37 फीसदी की अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 39.10 यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 10922.75 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप की बात करें तो 74.83 आैर बीएसई मिडकैप 13.69 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

आॅटो आैर मेटल सेक्टर में गिरावट
अगर गिरावट वाले सेक्टर की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। मेटल सेक्टर आज 235.29 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं ऑटो सेक्टर 168.38 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आज टाटा स्टील के शेयर्स में 3.13 फीसदी की गिरावट आर्इ है त्। वहीं आॅटो कंपनियां महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स में 3.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ है। कैपिटल गुड्स में 65.18, बैंक एक्स में 25.74 आैर बैंक निफ्टी में 48.50 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।

बढ़त वाले सेक्टर
वहीं दूसरी अोर बढ़त के साथ बंद हुए सेक्टर की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे अधिक 199.05 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है। बीएसई हेल्थकेयर 159.18 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के शेयर्स में 4.95 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। तेल और गैस सेक्टर में 85.37 अंकों की बढ़त देखने को मिली है।

ट्रेंडिंग वीडियो