scriptशेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 अंक नीचे, आरकॉम के शेयर्स में उछाल | Stock market declines, Sensex down 106 points, RCom shares gain | Patrika News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 अंक नीचे, आरकॉम के शेयर्स में उछाल

Published: Feb 18, 2019 09:56:12 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेक्स 144.16 अंकों की गिरावट के साथ 35,664.79 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी 44.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,679.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

Share market

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 अंक नीचे, आरकॉम के शेयर्स में उछाल

नई दिल्ली। शेयर बाजार बढ़त के बाद गिरावट की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से करीब 200 अंकों की गिरावट दर्ज करा चुका है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में उछाल देखने को मिल रहा है। खासकर आरकॉम के शेयर्स में अच्छी उछाल देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो लेंडर्स से मिली सितंबर तक की मोहलत की वजह से शेयर बाजार में आरकॉम और बाकी कंपनियों पर निवेशकों ने अपना भरोसा दिखाया हैै। इससे पहले आज शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांत सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले थे। जहां सेंसेक्स 90 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ ओपन हुआ था।

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी
यस बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई की घोषणा के बाद शेयर्स में गिरावट आने से शेयर बाजार में बड़ा असर देखने को मिल रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 144.16 अंकों की गिरावट के साथ 35,664.79 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी 44.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,679.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई मिडकैप 43.04 अंक और बीएसई स्मॉलकैप 52.10 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करद रही हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स में भीा गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात तो यहां पर भी गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल और आईटी सेक्टर में देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल 226.75 और आईटी सेक्टर 141.98 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं ऑटो सेक्टर में 146.80 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। एफएमसीजी सेक्टर 102.44 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं मेटल सेक्टर 79.78 अंकों की बढ़त के साथ है।

आरकॉम के शेयर्स में उछाल, यस बैंक में गिरावट
आज आरकॉम और रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयर्स में उछाल देखने को मिला है। आरकॉम शेयर्स में 14 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। मौजूदा समय में रिलायंस इंफ्रा 12.10 फीसदी, रिलायंस पॉवर 11.27 फीसदी, आरकॉम 10.91 फीसदी, रिलायंस कैपिटल 9.32 फीसदी और आरनैम 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो रिलायंस ग्रुप के लेंडर्स द्वारा 30 सितंबर की मोहलत मिलने के बाद निवेशकों ने कंपनियों के शेयर्स में भरोसा जताया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो