scriptशेयर बाजार: आर्थिक मंदी के डर ने निवेशकों के डुबा दिए 1.17 लाख करोड़ रुपए | Stock Market: Fear of Economic recession investors sweep 1.17 Lakh cr | Patrika News

शेयर बाजार: आर्थिक मंदी के डर ने निवेशकों के डुबा दिए 1.17 लाख करोड़ रुपए

Published: Mar 25, 2019 04:06:25 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेंसेक्स आज 355 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद।
102 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ निफ्टी।
आर्थिक मंदी की आशंकाआें के बीच 1.17 लाख करोड़ का निवेशकों को नुकसान।

Sensex

शेयर बाजार: आर्थिक मंदी के डर ने निवेशकों के डुबा दिए 1.17 लाख करोड़ रुपए

नई दिल्ली। आर्थिक मंदी के डर ने शेयर बाजार के लिए के बड़ी मुसिबत खड़ी कर दी है। सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन इस डर ने निवेशकों के 1.17 लाख करोड़ रुपए डुबा दिए हैं। शेयर बाजार की बात करें तो आज सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। जबकि निफ्टी में 102 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बैंक एक्सचेंज में करीब 450 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। एक ऑयल सेक्टर को छोड़ दिया जाए तो बाकी सेक्टर बड़ी गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 355.70 अंकों की गिरावट के साथ 37808.91 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 102.65 अंकों की गिरावट के साथ 11354.25 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई स्मॉलकैप 173.56 अंक और बीएसई मिडकैप 175.34 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

बैंकिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 446.80 अंक और बैंक निफ्टी 334.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं बात ऑटो सेक्टर की करें तो 202.70 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कैपिटल गुड्स 182.85, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 135.94, एफएमसीजी 104.42, हेल्थकेयर 77.11, आईटी 136.69 और मेटल 169.12अंकों पर बंद हुआ है। वहीं ऑयल सेक्टर में 119.49 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं पीएसयू में 42.57 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है।

1.17 करोड़ रुपए नुकसान
वहीं आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आने से शेयर बाजार में निवेशकों के एक दिन में 1.17 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। शुक्रवार को शेयर बाजार का मार्केट कैप देखे तो 1,48,22,225.30 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ बंद हुआ का। जबकि सोमवार को बीएसई का मार्केट कैप 1,47,05,059.22 करोडत़ रुपए पर बंद हुआ। दोनों दिनों के अंतर को देखा जाए तो निवेशकों को 1.17 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो