scriptहरे निशान से लाल निशान पर लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्रटी में गिरावट जारी | Stock market on red mark, sensex and Nifty continue to decline | Patrika News

हरे निशान से लाल निशान पर लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्रटी में गिरावट जारी

Published: Dec 21, 2018 10:21:27 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेंसेक्स 82.02 अंकों की गिरावट के साथ 36349.65 अंकों पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी 30.40 अकों की गिरावट के साथ 10921.30 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

Sensex

हरे निशान से लाल निशान पर लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्रटी में गिरावट जारी

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। ताज्जुब की बात तो ये है कि जब शेयर बाजार खुला था तो सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों हरे निशान पर थे। सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ खुला था। जबकि निफ्टी 10 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला था। मौजूदा समय में सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर मिडकैप हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप 0.29 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है।

गिरावट पर शेयर बाजार
शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.02 अंकों की गिरावट के साथ 36349.65 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 30.40 अकों की गिरावट के साथ 10921.30 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसर्इ स्माॅल कैप 34.36 अंक आैर बीएसर्इ मिडकैप 16.51 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप भी 0.01 फीसदी की गिरावट पर अा चुका है।

सेक्टोरियल इंडेक्स सपाट
सेक्टोरियल इंडेक्स में कोर्इ खास बढ़त नहीं दिखार्इ दे रही है। जहां आॅटो में महज 36.62 अंक की बढ़त है। वहीं बैंक एक्सचेंज आैर बैंक निफ्टी में क्रमशः 26.73 आैर 22.20 अंकों की बढ़त दिखार्इ दे रही है। वहीं आर्इटी सेक्टर 145.70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। तेल एवं गैस कंपनियां भी गिरावट पर हैं। वो 47.74 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। टेक कंपनियां भी 57.00 अंकों की गिरावट पर हैं।

अमरीकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
अमरीकी शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को 464.06 अंकों यानी 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 22,859.60 पर बंद हुअ। एसएंडपी 500 सूचकांक 39.54 अंकों यानी 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,467.42 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 108.42 अंकों यानी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 6,528.41 पर बंद हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो