पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसी से मिले आंकड़ों की मानें तो देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.71, 74.79, 78.33 और 75.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले एक हफ्ते पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला है।
पेट्रोल के दाम और बढ़ोतरी
महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में) |
नई दिल्ली | 72.71 | 8 |
कोलकाता | 74.79 | 8 |
मुंबई | 78.33 | 8 |
चेन्नई | 75.52 | 8 |
डीजल के दाम में कटौती
आईओसी से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 67.08, 68.85, 70.25 और 70.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह से डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो चुनावों तक यह ट्रेंड जारी रह सकता है।
डीजल के दाम और कटौती
महानगर | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
नई दिल्ली | 67.08 | 9 |
कोलकाता | 68.85 | 9 |
मुंबई | 70.25 | 9 |
चेन्नई | 70.87 | 9 |