scriptडिमांड कम होने से 145 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 440 रुपए महंगी | Today gold Price down by 145 Rs, silver price rise by 440 Rs | Patrika News

डिमांड कम होने से 145 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 440 रुपए महंगी

Published: Jan 04, 2019 03:28:25 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 145 रुपए की कटौती हुर्इ है आैर चांदी के दाम में 440 रुपए का उछाल देखने को मिला है।

Gold and silver price

डिमांड कम होने से 145 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 440 रुपए महंगी

नर्इ दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच ऊंचे भाव पर जेवराती मांग सुस्त पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 145 रुपए उतरकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 440 रुपए उछलकर 40,140 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। आइए आपकाे भी बताते हैं कि विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों का स्थानीय स्तर पर क्या असर पड़ा।

विदेशी बाजार में सोना आैर चांदी के दाम
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 1,294.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमरीका का मार्च सोना वायदा भी 1.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,296.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 15.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया भर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पीली धातु में तेजी रही लेकिन अमरीका-चीन संबंधों में तनाव घटने की संभावना बढऩे से इसकी तेजी सीमित रही।

स्थानीय स्तर पर सोना आैर चांदी के दाम
ऊंचे भाव पर ग्राहकी उतरने से सोना स्टैंडर्ड 145 रुपए लुढ़ककर 32,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 440 रुपए की मजबूती के साथ 40,140 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। चांदी वायदा 70 रुपए की तेजी में 39,435 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये गत दिवस के क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,690
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,540
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,140
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,435
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,200

ट्रेंडिंग वीडियो