scriptदो दिन में 300 रुपए सस्ता हो गया है सोना, आज चांदी में 150 रुपए की गिरावट | today gold price falls 30 rs and silver price 150 rs fall | Patrika News

दो दिन में 300 रुपए सस्ता हो गया है सोना, आज चांदी में 150 रुपए की गिरावट

Published: Jul 11, 2018 03:34:23 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,250.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

Gold Price

दो दिन में 300 रुपए सस्ता हो गया है सोना, आज चांदी में 150 रुपए की गिरावट

नर्इ दिल्ली। सोने में लगातार गिरावट दर्ज देखने को मिल रही है। जहां मंगलवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं बुधवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो सोने की कीमतों में 300 रुपए गिरावट आ चुकी है। वहीं बुधवार को भी चांदी में देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि साेने आैर चांदी की दाम में कितनी गिरावट दर्ज की गर्इ।

ये भी पढ़ेंः- पेट्रोलियम कंपनियों की बड़ी राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने आैर चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,250.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.40 डॉलर की गिरावट में 1,251.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 15.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गर्इ।

ये भी पढ़ेंः- सेंसेक्स ने लगार्इ हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन 36 हजार के पार खुला बाजार

स्थानीय स्तर पर भी दर्ज हुर्इ गिरावट

वैश्विक दबाव और स्थानीय ग्राहकी कमजोर पडऩे से सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए फिसलकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपये पर अपरिवर्तित रही। औद्योगिक उठान कम होने से चांदी हाजिर 150 रुपए फिसलकर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 265 रुपये की सुस्ती में 39,610 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,350
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,200
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,610
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो