scriptबजट के एक दिन के बाद सोने में बड़ी गिरावट, चांदी के दाम बढ़े | Today Gold price reduce 140 rs and silvee price rise 360 rs | Patrika News

बजट के एक दिन के बाद सोने में बड़ी गिरावट, चांदी के दाम बढ़े

Published: Feb 02, 2019 03:54:59 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए टूटकर 34,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक मांग आने से चांदी 360 रुपए चमककर 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ।

Gold and silver price

बजट के एक दिन के बाद सोने में बड़ी गिरावट, चांदी के दाम बढ़े

नर्इ दिल्ली। जेवराती मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए टूटकर 34,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक मांग आने से चांदी 360 रुपए चमककर 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने के दाम में आर्इ कटौती अंतर्राष्ट्रीय बाजार का कितना रोल रहा।

विदेश में सोना आैर चांदी के दाम
विदेशों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही गिरावट का असर भी स्थानीय बाजार में दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहां शुक्रवार को सोना हाजिर 3.33 डॉलर लुढ़ककर 1,317.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 2.80 डॉलर की नरमी के साथ 1,322 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.15 डॉलर फिसलकर 15.86 डॉलर प्रति औंस रह गया।

स्थानीय बाजार में सोना आैर चांदी के दाम
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 140 रुपए टूटकर 34,110 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी की गिरावट में 33,960 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,000 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी में अच्छी मजबूती रही। चांदी हाजिर 360 रुपए चमककर 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। यह 15 जून 2018 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा भी 350 रुपये की बढ़त में 40,575 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। चांदी की चमक सिक्कों में भी दिखी। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए चमककर क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,110
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,960
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 41,660
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,575
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,000

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो