scriptचार दिनों के बाद सोने की कीमतों से लोगों को मिली राहत, चांदी भी हुर्इ सस्ती | Today gold price reduce 40 rs and silver price down 60 rs | Patrika News

चार दिनों के बाद सोने की कीमतों से लोगों को मिली राहत, चांदी भी हुर्इ सस्ती

Published: Jan 11, 2019 02:44:30 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए लुढ़क कर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 60 रुपए की गिरावट के साथ 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।

Gold and silver price

चार दिनों के बाद सोने की कीमतों से लोगों को मिली राहत, चांदी भी हुर्इ सस्ती

नर्इ दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए लुढ़क कर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 60 रुपए की गिरावट के साथ 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। गत दिवस स्थानीय बाजार में सोना पहली बार 33 हजार के पार पहुंचा था। आभूषण निर्माता इस स्तर पर खरीद करने से आज बचते दिखे। इससे पीली धातु में मामूली गिरावट देखी गर्इ। कारोबारियों का कहना है कि सोने को विदेशी बाजार से समर्थन मिल रहा है और इसलिए आगे इसमें तेजी लौट सकती है।

विदेशी बाजारों में सोना आैर चांदी
विदेशों में शुक्रवार को सोना हाजिर 4.05 डॉलर की बढ़त में 1,292.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा आठ डॉलर की मजबूती के साथ 1,295.40 डॉलर प्रति औंस बोल गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमरीका में आर्थिक सुस्ती के मद्देनजर फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि का क्रम टूट सकता है। इसे डॉलर पर दबाव आया है तथा पीली धातु को बल मिला है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर की बढ़त में 15.68 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में सोना आैर चांदी
स्थानीय बाजार चार दिन की तेजी के बाद सोने में गिरावट आर्इ है। सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए फिसलकर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर और सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 32,880 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,300 रुपए पर टिकी रही। ग्राहकी उतरने से चांदी हाजिर 60 रुपए की गिरावट में 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गर्इ। दो दिन बाद इसमें नरमी रही है। भविष्य में दाम बढऩे की उम्मीद में चांदी वायदा 65 रुपए की बढ़त के साथ 39,765 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए टूटकर क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,030
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,880
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,450
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,765
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,300

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो