scriptसोने की बढ़ी चमक आैर सुनहरी हुर्इ चांदी, जानें क्या रहे दाम | Today gold Price rise 260 rs, sliver price rise 250 rs | Patrika News

सोने की बढ़ी चमक आैर सुनहरी हुर्इ चांदी, जानें क्या रहे दाम

Published: Jun 06, 2018 03:19:49 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आज दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ गर्इ। लंदन का सोना हाजिर 1.43 डॉलर चढ़कर 1,298 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Gold Price

सोने की बढ़ी चमक आैर सुनहरी हुर्इ चांदी, जानें क्या रहे दाम

नर्इ दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग में सुधार से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए की बढ़त लेता हुआ 31,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 250 रुपए की छलांग लगाकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतें
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आज दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ गर्इ। लंदन का सोना हाजिर 1.43 डॉलर चढ़कर 1,298 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.30 डॉलर की बढ़त में 1,302.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने और अमेरिकी बांड यील्ड के कम होने से सोने को बल मिला है। भूराजनैतिक अस्थिरताओं से भी पीली धातु को समर्थन मिला है लेकिन अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों का दबाव रहने से इसकी बढ़त सीमित है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की मजबूती के साथ 16.56 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

ये भी पढ़ेः- यह कंपनी उपलब्ध करा रही है इंट्रेस्ट फ्री लोन, जरुरत का खरीदिए सामान

स्थानीय बाजार में सोने चांदी की कीमतें

स्थानीय बाजार में मांग आने और वैश्विक तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 260 रुपए चमककर 31,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,710 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 250 रुपए की तेजी में 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा भी 280 रुपए चमककर 39,850 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,860 सोना
बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,710
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,850
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

ट्रेंडिंग वीडियो