scriptआज ही है सोना खरीदने का सही समय, बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट | Today is the right time to buy gold, big drop as soon as market opens | Patrika News

आज ही है सोना खरीदने का सही समय, बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट

Published: Dec 14, 2020 10:22:59 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

दो दिन बाद खुले वायदा बाजार में सोना और चांदी 200 रुपए से ज्यादा सस्ता
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी के दाम में देखने को मिल रही है गिरावट

Gold and silver : चांदी फिर 64,000 के करीब, सोना भी चमका

Gold and silver : चांदी फिर 64,000 के करीब, सोना भी चमका

नई दिल्ली। दो दिन के बाद आज भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी सस्ता दिखाई दे रहा है। शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी जरूर देखने को मिली, लेकिन बाद में सोना तेजी के साथ गिरा। जबकि चांदी के दाम में भी गिरावट का माहौल देखने को मिला। जानकारों की मानें तो कोरोना वैक्सीन अपडेट में तेजी और डिजिटल करेंसी में निवेश और इक्विटी मार्केट में बढ़त के कारण सोने और चांदी में निवेश कम हो रहा है। निवेशक सोना और चांदी में बिकवली कर इक्विटी मार्केट में निवेश बढ़ा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में सोना चांदी किस स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता
– सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सोना 235 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 49,089 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
– जबकि आज सोना 49,062 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के निचले स्तर पर पहुंचा।
– वहीं कारोबार की शुरुआत में सोना 49,132 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर भी गया।
– आज सोने की शुरुआत 49,101 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ हुई थी।
– जबकि शुक्रवार रात को सोना 49,324 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- शेयर बाजार का शानदार सफर जारी, सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

चांदी की कीमत में गिरावट
– चांदी की कीमत आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर 265 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 63,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबारी कर रही थी।
– जबकि आज चांदी 63,376 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के न्यूनतम स्तर पर पहुंची थी।
– वहीं शुरुआती कारोबार में तेजी के कारण आज चांदी 63,500 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर गई।
– आज चांदी सुबह बाजार खुलने पर 63,482 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
– आपको बता दें कि शुक्रवार को चांदी बाजार बंद होने के दौरान 63,735 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

यह भी पढ़ेंः- क्रूड ऑयल 50 डॉलर के पार, भारत में फिर भी राहत जारी, जानिए कितने चुकाने होंगे पेट्रोल डीजल के दाम

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
वहीं दूसरी ओर अमरीकी बाजारों में सोना और चांदी सस्ता दिखाई दे रहा है। अमरीकी वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना करीब 5 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1839 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी की बात करें तो 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24.07 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी में और गिरावट देखने को मिल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो