पेट्रोल-डीजल के भाव में कटौती जारी, जानिए क्या हैं रविवार की नर्इ दरें
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर दिख रहा है। रविवार को पेट्रोल 22 पैसे तक सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल की कीमतों में 23 पैसे तक की कटौती देखने को मिली है।

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर दिख रहा है। रविवार को पेट्रोल 22 पैसे तक सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल की कीमतों में 23 पैसे तक की कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल आैर डीजल की कीमत में कमी की वजह से देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या हो गए हैं।
क्या हैं आज पेट्रोल के नए भाव
इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश के चार बड़े महानगारों में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की कमी हुर्इ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम घटने क बाद अब नर्इ कीमत 69.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आर्थिक राजधानी मुंबर्इ की बात करें तो यहां भी पेट्रोल के भाव में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है जिसके बाद आज यहां पेट्रोल 74.67 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती के साथ एक लीटर पेट्रोल का भाव 71.15 रुपए हो गया है। चेन्नर्इ की बात करें तो आज यहां पेट्रोल की कीमतों में सबसे अधिक 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। चेन्नर्इ में आज पेट्रोल 71.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल की कीमतों में 23 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती
आर्इअोसीएल की वेबसाइट के मुताबकि, इन चार महानगरों में डीजल की कीमतों में 23 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती हुर्इ है। दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव घटकर 63.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबर्इ में भी डीजल का भाव 23 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है जिसके बाद आज यहां 66.01 रुपए प्रति लीटर के भाव से डीजल बिक रहा है। कोलकाता में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती के साथ डीजल का भाव घटकर 64.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं चेन्नर्इ में एक लीटर डीजल का भाव 66.59 रुपए के स्तर पर आ गया है।
देश के प्रमुख शहरों के पेट्रोल आैर डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल के दाम (रुपए में) | डीजल के दाम (रुपए में) |
नर्इ दिल्ली | 69.04 | 63.09 |
कोलकाता | 71.15 | 64.84 |
मुंबर्इ | 74.67 | 66.01 |
चेन्नर्इ | 71.62 | 66.59 |
जयपुर | 69.98 | 65.61 |
जोधपुर |
70.02 |
65.66 |
उदयपुर | 70.12 | 65.75 |
अलवर | 70.14 | 65.56 |
इंदौर |
72.12 | 64.39 |
भोपाल |
71.95 | 64.22 |
ग्वालियर | 71.86 | 64.60 |
जबलपुर | 72.38 | 64.63 |
रीवा | 84.27 | 66.28 |
रायपुर | 67.57 | 66.15 |
इलाहाबाद | 69.76 | 63.13 |
बनारस | 69.69 | 63.14 |
लखनऊ | 69.21 | 62.67 |
नाेएडा | 69.07 | 62.51 |
गाजियाबाद | 69.07 | 62.51 |
गुड़गांव | 70.23 | 63.25 |
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Market News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi