पेट्रोल के दाम के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में सोमवार को कोई इजाफा नहीं किया गया है। जबकि रविवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे का इजाफा देखने को मिला था। जिससे देश के चार महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.81, 74.89, 78.43 और 75.62 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आज भी आपको यही दाम चुकानें होंगे।
डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.49, 68.28 और 70.26 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 69.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम स्थिर रखे गए थे।