scriptसाप्ताहिक समीक्षा: हफ्ते में 450 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में रही गिरावट | weekly review of gold silver price | Patrika News

साप्ताहिक समीक्षा: हफ्ते में 450 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में रही गिरावट

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2018 01:27:09 pm

Submitted by:

manish ranjan

पूरे हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट का रुख रहा।

gold

साप्ताहिक समीक्षा: हफ्ते में 450 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में रही गिरावट

नई दिल्ली। इस पूरे हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू कारोबारियों की मांग में कमी और विदेशी बाजारों में कमजोरी के संकेत के चलते पूरे हफ्ते में सोना करीब 450 रुपए प्रति दस ग्राम गिरा। इस गिरावट के साथ ही हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शनिवार को यह 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख देखा गया। बीते हफ्ते में चांदी 200 रुपए की गिरावट के साथ 1,200 रूपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विदेशी बाजारों में भी गिरावट
घरेलू बाजार के साथ साथ विदेशी बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। दरअसल डॉलर के मजबूत होने के कारण विदेशों में कमजोरी के रुख के अनुरूप यहां कारोबारी धारणा में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट दर्शाता 1,291.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 16.43 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग घटने के कारण सोने की कीमतें प्रभावित हुई।

क्यों रही गिरावट
घरेलू स्तर में पीली धातू में गिरावट की मुख्य वजह घटती मांग रही। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते स्थानीय कारोबारियों ने कम खरीदी की जिसकी वजह से भाव में भी कमी देखी गई। खीदारी और बिकवाली के बीच चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 200 रुपए की गिरावट रही। और यह 41,200 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 345 रपए की गिरावट के साथ 40,195 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
सिक्कों में भी गिरावट
तैयार चांदी और आभूषण के साथ-साथ चांदी के सिक्कों की कीमत भी 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई।
दिल्ली में ये रही कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप कमजोर शुरुआत हुई और सप्ताहांत में यह 450 – 450 रुपए की गिरावट दर्शाता क्रमश: 31,950 रुपए और 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान सीमित गतिविधियों वाले कारोबार के दौरान गिन्नी की कीमत पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर ही पूर्ववत बंद हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो