scriptYes Bank Crisis पर सरकार के आश्वासन से बाजार में हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 894 अंकों की गिरावट पर बंद | YES Bank drag Sensex 894 pts lower, Nifty below 11,000 | Patrika News

Yes Bank Crisis पर सरकार के आश्वासन से बाजार में हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 894 अंकों की गिरावट पर बंद

Published: Mar 07, 2020 09:17:01 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

894 अंकों की गिरावट के साथ 37576.62 अंकों पर हुआ बंद
निफ्टी 50 279.55 अंकों की गिरावट के साथ 10989.45 पर हुआ बंद
बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिली सबसे बड़ी गिरावट, मेटल भी गिरा
यस बैंक के शेयर 56 फीसदी टूटे, करीब 5 हजार मार्केट कैप हुआ साफ

YES Bank drag Sensex 894 pts lower, Nifty below 11,000

YES Bank drag Sensex 894 pts lower, Nifty below 11,000

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार Yes Bank Crisis की वजह से 1453 अंकों तक टूट गया था। यस बैंक के शेयर 90 फीसदी तक गिर गए थे। उसके बाद आरबीआई, मुख्य आर्थिक सलाहकार और खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सामने आना पड़ा। तीनों ने यस बैंक खाताधारकों को आश्वासन दिया और कहा किसी का रुपया नहीं डूबेगा। आरबीआई और सरकार ने यह फैसला देश की आर्थिक स्थितियों को ठीक करने के लिया है। सरकार के इस आश्वासन से शेयर बाजार को हल्की राहत मिली और सेंसेक्स निचले स्तर से 560 अंक सुधरकर 894 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

वहीं बात निफ्टी करें तो इसमें भी करीब 200 अंकों का सुधार देखने को मिला और 10989.45 अंकों पर बंद हुआ। वहीं यस बैंक के शेयरों में सुधार नजर आया। एक समय 5 रुपए प्रति शेयर पर आ चुके इस शेयर में रिकवरी देखी गई और बाजार बंद होने तक बैंक का शेयर एक फिर से 16 रुपए प्रति शेयर पर आ गया। वहीं इस भूचाल में बैंक के मार्केट कैप से करीब 5000 करोड़ रुपए साफ हो गए।

यह भी पढ़ेंः- 910 रुपए की बढ़त के साथ 46 हजार की आेर बढ़ा सोना, चांदी 48 हजार पर पहुंची

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बाद हल्की रिकवरी
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई, वहीं सरकार के सामने आने और बयान देने के बाद हल्की रिकवरी देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 893.99 अंकों की गिरावट के साथ 37576.62 अंकों पर बंद हुआ। जबकि आज एक समय पर सेंसेक्स 1453 अंकों की गिरावट पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 भी 279.55 अंकों की गिरावट के साथ 10989.45 अंकों पर आ गया। जबकि आज निफ्टी 450 से ज्यादा अंकों की गिरावट पर आ गया था। बीएसई स्मॉल कैप में 260.90 अंकों की गिरावट देखी गई और बीएसई मिड-कैप 358.63 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 408.50 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ेंः- Yes Bank Crisis : FM से लेकर RBIG तक और CEA ने क्या कहा…

सेक्टोरल इंडेक्स में बड़ी गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई ऑटो में 180.05 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं बैंक एक्सचेंज औरबैंक निफ्टी दोनों सबसे बड़ी गिरावट के साथ क्रमश: 1176.98 और 1036.85 अंकों पर बंद हुए। कैपिटल गुड्स 321.43, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 389.60, बीएसई एफएमसीजी 240.98, बीएसई हेल्थकेयर 201.12, बीएसई आईटी 233.66, बीएसई मेटल 375.83, तेल और गैस 353.87, बीएसई पीएसयू 232.03 और बीएसई टेक 141.68 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः- Yes Bank में आती है आपकी Salary और कटता है Loan Installment, जानिए क्या करें…

यस बैंक में बड़ी गिरावट
यस बैंक के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक समय में बैंक का शेयर 90 फीसदी की गिरावट पर आ गया था। सरकार की ओर रिवाइवल प्लान पर काम करने की बात कहकर इसमें सुधार देखने को मिला। बाजार के बंद होने के बाद यस बैंका शेयर 56 फीसदी की गिरावट के बाद 16 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। लेकिन यस बैंक के मार्केट कैप को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इस गिरावट के असर से यस बैंक का मार्केट कैप 5000 करोड़ रुपए कम हो गया। जबकि कल यस बैंक का मार्केट कैप 9 हजार करोड़ के आसपास था।

यह भी पढ़ेंः- बाजार में निवेशकों के 5 सबसे बड़े दुश्मन, जानिए कौन

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाटा मोटर्स के शेयरों को 9.26 फीसदी का नुकसान हुआ। वहीं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर्स 7.20 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा स्टील 6.56 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों 6.50 की गिरावट आई। इंडसइंड बैंक 6.45 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो 1.41 फीसदी, मारुति सुजुकी इंडिया 0.94, गेल इंडिया 0.66, एशियन पेंट्स 0.39 और आयशर मोटर्स 0.14 के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो