scriptयमुना में नहाते वक्त दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की डूबकर मौत | 1 boys died due to drowing in yamuna river | Patrika News

यमुना में नहाते वक्त दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की डूबकर मौत

locationमथुराPublished: Jul 23, 2021 11:15:57 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

ब्रह्मर्षि देवराह बाबा घाट पर नहाने पहुंचे थे दोनों किशोर। गहरे पानी में डूबता देख लोगों ने की बचाने की कोशिश। अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत।

screenshot_from_2021-07-23_10-55-10.jpg
मथुरा। धर्म नगरी वृंदावन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक किशोर गोरानगर कॉलोनी निवासी जानकी निषाद का 16 वर्षीय पुत्र पुनीत एवं रमाकांत शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र आलोक शर्मा है। परिजनों के अनुसार यह दोनों किशोर गहरे दोस्त थे और रोजाना सुबह गांधी पार्क तक टहलने के लिए जाते थे।
यह भी पढ़ें

तमंचा लेकर पश्चिमी यूपी का डॉन बनना चाहता था युवक, वीडियो हुआ वायरल तो सीख गया सबक

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह भी पुनीत और आलोक घर से टहलने के लिए निकले थे और ब्रह्मर्षि देवराह बाबा घाट पर पहुंच गए। जहां यमुना स्नान के दौरान आलोक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में पुनीत भी डूब गया। दोनों किशोरों को डूबता देख वहां आसपास नहा रहे अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला। दोनों किशोरों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

IIT की कोचिंग कर रहे युवक ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किए जाने पर पुलिस ने दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने लिखित में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
https://youtu.be/Aio5j-xS0WM
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो