आगरा से लौट रहा था युवक
मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय सुखदेव पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। वो अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव हर्दिकाबाद का रहने वाला था। बताया गया है कि सुखदेव आगरा के एक हॉस्पिटल में अपनी मां को भर्ती कराकर बाइक से लौट रहा था। मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार की माने तो सुखदेव परखम चौराहे के पास किसी काम से रुका था। तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें- शराब के नशे में धुत सिपाही की हरकत देख लोग हुए हैरान, देखें वीडियो
टायर के नीचे आया युवक का सिर
दर्दनाक हादसे के बाद परखम चौराहे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सुखदेव का सिर बस के टायर के नीचे आ गया था। शव देखकर लोगों की रूह कांप गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरार बस चालक की तलाश जारी
फरह थाना के एसआई यशपाल ने बताया कि युवक आगरा के एक अस्पताल में अपनी मां को एडमिट करवा कर मथुरा के चाणक्यपुरी अपने चाचा के यहां जा रहा था। तभी सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।